Lucknow News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन की विवरणिका का हुआ विमोचन

Vidyarthi Vigyan Manthan: राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. मयूरी दत्त ने कहा कि हम सबकी कड़ी मेहनत के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन आज यहां तक पहुंचा सका है।

Abhishek Mishra
Published on: 30 July 2024 1:30 PM GMT
Lucknow News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन की विवरणिका का हुआ विमोचन
X

Lucknow News: अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 की विवरणिका का विमोचन किया गया। यहां लखनऊ मंडल के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल डॉ. आर.के पांडेय मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. मयूरी दत्त विशेष अतिथि व डॉ. सी.एम नौटियाल और साइंस सिटी के रीजनल निदेशक डॉ. स्वरूप मंडल विशिष्ट अतिथि रहे।

विज्ञान मंथन की विवरणिका का हुआ विमोचन

विद्यार्थी विज्ञान मंथन की ओर से मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी सत्र के लिए विवरणिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आर.के पांडेय ने कहा कि समाज की कुरीतियों को खतम करने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसरो तथा अन्य साइंस के केंद्र इस बात का प्रमाण है कि हम नित नई उचाईयों को मेहनत से छू सकते हैं। उन्होंने कि डीएसटी की इंस्पायर योजना में सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले।


बच्चे भी जानें भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान

राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. मयूरी दत्त ने कहा कि हम सबकी कड़ी मेहनत के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन आज यहां तक पहुंचा सका है। इसका मुख्य मकसद है कि हमारे बच्चे जानें कि भारतीय वैज्ञानिकों का क्या योगदान है। साइंस सिटी के निदेशक डॉ. स्वरूप मंडल ने कहा कि साइंस के टेम्परामेंट को बनाये रखने तथा बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम में बहुत आवश्यक हैं। किसी भी प्रकार के विज्ञान की जागरूकता के लिए साइंस सिटी का सहयोग सदैव रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. नौटियाल ने डॉ. बोस के उदाहरण के साथ सभी को वीवीएम और उसकी उपयोगिता को समझाया। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष सिंह, प्रान्त संयोजक शर्मिला सिंह और प्रदीप मिश्र कार्यक्रम के संयोजक रहे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story