TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: लखनऊ में 1100 अवैध मकानों पर चल रहा बुलडोजर, एक्शन में योगी सरकार

Lucknow News: अकबरनगर में सोमवार की सुबह-सुबह कई बुलडोजरों और पुलिस फोर्स के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पहुंची और अवैध अतिक्रमण को ढहाना शुरू कर दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 10 Jun 2024 6:22 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2024 8:29 AM GMT)
Lucknow News
X

अकबरपुर में बुलडोजर से तोड़ा जा रहा अवैध अतिक्रमण (Pic: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में आज यानि सोमवार को एक बार अवैध मकानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बने घरों बुलडोजर और पोकलैंड मशीनों से जमींदोज किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान पल-पल की निगरानी के लिए सड़क और गलियों में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

10 बुलडोजर और 6 पोकलैंड ले हटाया जा रहा अतिक्रमण

मौके पर 10 बुलडोजर और 6 पोकलैंड मशीनों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मौके पर कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसलिए पीएसी की 8 कंपनियों को तैनात किया गया है। पूरे इलाके की मेन रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ नगर निगम आयुक्त इंद्रजीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे है। वे बुलडोजर चलाने वालों को लगातार गाइड भी कर रहे हैं।


सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

बता दें कि अकबरनगर में रहने वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। इसके पहले कॉर्मशियल कब्जे पर कार्रवाई की गई थी। करीब 90 दिन बाद आज यहां दोबारा बुलडोजर ऐक्शन हो रहा है। सोमवार की सुबह-सुबह कई बुलडोजरों और पुलिस फोर्स के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पहुंची और अवैध अतिक्रमण को ढहाना शुरू कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में करीब 1100 आवासीय अवैध निर्माण हैं। वहीं, अयोध्या रोड के दोनों ओर 101 बड़े शोरूम भी बने हुए हैं। इनमें से 25 इमारतें पहले ही जमींदोज किया जा चुका है। बची हुई इमारते खड़ी हुईं जिनको भी जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। गलियों में बुलडोजर ले जाने के लिए सबसे पहले इन इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही पीछे के रास्ते से भी बुलडोजर ले जाने की तैयारी की गई है।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story