Lucknow News: लखनऊ ने बनाया नया रिकार्ड...., 90 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट बने

Lucknow News: लखनऊ से सीए फइनल में कार्तिकय जैन ने 500 में से 375 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि सीए इंटरमीडिएट में हर्षित अग्रवाल ने 405 अंक लेकर प्रथम रहे हैं।

Network
Report Network
Published on: 12 July 2024 3:28 AM GMT
ICAI CA Result 2024
X

ICAI CA Result 2024 (Pic: Social Media)

Lucknow News: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीए फाइनल में कार्तिकेय जैन ने टॉप किया है और इंटर में हर्षि अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इस बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने एक बड़ा रिकार्ड बनाया है। लखनऊ को इस बार 90 नए सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) मिले हैं। इसमें से अधिकांश ने पहले प्रयास में सीए दोनों ग्रुप की परीक्षा पास की है।

कार्तिकय जैन और हर्षित अग्रवाल रहे पहले स्थान पर

इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआया) लखनऊ ब्रांच के इतिहास में यह पहली बार है कि सीए फइनल में इतने मेधावी सफल हुए हैं। लखनऊ से सीए फइनल में कार्तिकय जैन ने 500 में से 375 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि सीए इंटरमीडिएट में हर्षित अग्रवाल ने 405 अंक लेकर प्रथम रहे हैं। रिजल्ट के बाद आइसीएआइ लखनऊ ब्रांच गोमतीनगर का सभागार सफल अभ्यर्थियों की उपस्थिति से भर गया। इस बार 274 विद्यार्थियों ने सीए फाइनल में दोनों ग्रुप एक साथ दिया था। इसमें से 51 छात्र दोनों ग्रुप में सफल हुए हैं। 25 विद्यार्थी प्रथम ग्रुप और 34 विद्यार्थी द्वितीय ग्रुप में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही 363 विद्यार्थी प्रथम ग्रुप और 208 विद्यार्थी द्वितीय ग्रुप में शामिल हुए थे। प्रथम ग्रुप में 97 और द्वितीय ग्रुप में 75 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

सीए फाइनल में अंकुश जायसवाल ने 374 अंक प्राप्त कर द्वितीय, अंशुल कुमार सिंह ने 360 अंक लेकर तृतीय, रितिक कुमार और जयदीप सिंह सलूजा ने 359 अंक के साथ संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ सीए इंटरमीडिएट में इस बार 354 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप दिया था। 43 विद्याथों दोनों ग्रुप में सफल रहे। 63 छात्र प्रथम ग्रुप में और पांच विद्यार्थी द्वितीय ग्रुप में सफल हुए हैं। 708 विद्यार्थी प्रथम ग्रुप और 84 विद्यार्थी द्वितीय ग्रुप में परीक्षा दी थी। इसमें से 128 पहले और नौ दूसरे ग्रुप में उत्तीर्ण हुए हैं। सीए इंटरमीडिएट में ध्रुव गोयल ने 381 अंक लेकर दूसरे, वैभव मिश्रा और मानसी शर्मा ने 365 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, विनायक 362 अंक लेकर चुतर्थ स्थान पर रहे। सभी सफल अभ्यर्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सीए का नया रिकार्ड बना

ब्रांच के चैयरमैन सीए संतोष मिश्रा ने बताया कि इस बार सीए का नया रिकार्ड बना है। ऱाष्ट्रीय स्तर पर सीए फाइनल प्रथम ग्रुप में 27.35 प्रतिशत, ग्रुप दो में 36.65 प्रतिशत और दोनों ग्रुपों में 19.88 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए है। उन्होने कहा कि लखनऊ अभी तक का सबसे बेहतर और सबसे अधिक रिजल्ट रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story