×

Lucknow News: Dial 112 की महिलाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाए ये गंभीर आरोप

Lucknow News:डायल 112 में संविदा पर कार्यरत महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। वेतन बढ़ोत्तरी, नियुक्ति पत्र देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Nov 2023 8:59 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 8:59 AM GMT)
dial 112
X

डायल 112 की प्रदर्शनरत महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: डायल 112 में संविदा पर कार्यरत महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। महिला संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेता जा है। एक तरफ जहां इस मामले में डायल 112 के एडीजी अशोक कुमार को हटा दिया गया है। अशोक कुमार को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह पर नीरा रावत को एडीजी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वहीं प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। वेतन बढ़ोत्तरी, नियुक्ति पत्र देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं के खिलाफ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बलवा भड़काने, सड़क जाम करने, इमरजेंसी सेवा बाधित करने और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच महिलाकर्मी हर्षिता कश्यप, पूजा सिंह, रीना शर्मा, मंजू सोनी और शशि के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात महिलाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी भी महिला संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन ईको गार्डन में चल रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story