×

Lucknow News: खेलो भारत कुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने जीती विजेता ट्रॉफी, नवयुग कन्या महाविद्यालय उप विजेता

Lucknow News: राजधानी के नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ और खेलो भारत अवध प्रांत के साथ रविवार को खेलो कुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीम ने प्रतिभाग किया।

Virat Sharma
Published on: 19 Jan 2025 7:34 PM IST (Updated on: 20 Jan 2025 10:41 AM IST)
Khelo Bharat Kumbh
X

Khelo Bharat Kumbh: Photo- Social Media

Lucknow News: राजधानी के नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ और खेलो भारत अवध प्रांत के साथ रविवार को खेलो कुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें उप विजेता नवयुग कन्या महाविद्यालय की टीम एवं विजेता लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम रही। डॉ सीमा पांडेय खेलो भारत प्रमुख अवध प्रांत के निर्देशन में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो सेट में 25-18 और 25- 12 के स्कोर से फाइनल मैच जीता।

मन के साथ तन को स्वस्थ रखना जरूरी: डॉ प्रवीण

इस खास मौके पर डॉ प्रवीण मिश्रा जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पश्चिम ने कहा मन के साथ तन को स्वस्थ रखना जरूरी है, उसके लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा की विजेता खिलाड़ियों को हमेशा अपने विपक्षियों को सम्मान देना चाहिए क्योंकि हमारी जीत का महत्व हमारे विपक्ष में खेल रहे खिलाड़ियों से ही है यह खेल भावना हमें एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं मानव बनती है। तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है। और शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए इस बात पर बल दिया। खेलो कुंभ गतिविधियों के माध्यम से गांव ,शहर में विभिन्न खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को मंच देने के लिए कार्य किया जा रहा।

खेल हमें जीवन के प्रति और उसकी समस्याओं से जूझने का साहस देता है: प्राचार्य

नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ प्रिंसिपल और प्रांत उपाध्यक्ष प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा खेल हमें जीवन के प्रति और उसकी समस्याओं से जूझने का साहस देता है और हमारे स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। तो वहीं एसएएस अकादमी के डॉ सुधीर श्रीवास्तव के साथ अमित और उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन संस्कार नगर मंत्री राजेन्द्र नगर के द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता और छात्राएं रहीं शामिल

इस विशेष मौके पर प्रमुख जिला संगठन मंत्री यशवर्धन मिश्रा, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, सरिता पांडेय, मुस्कान उपाध्याय, आयशा, महिमा चौधरी महानगर खेलो भारत संयोजक, श्वेता शर्मा छात्रा कार्य महानगर सहसंयोजक, दिव्यांशु सहमंत्री राजेंद्र नगर एवं अन्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story