Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी नवाबों की नगरी, हर तरफ दिखी तिरंगे की धूम

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी राजधानी तिरंगे के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। शहर की आलीशान इमारतें जहां तिरंगी रंग की चूनर ओढ़े और रंग-बिरंगी तिरंगी रोशनी में नहायी हुई हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Aug 2024 7:46 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2024 7:48 AM GMT)
lucknow news
X

स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी नवाबों की नगरी (आशुतोष त्रिपाठी)

Independence Day Photo: होली, दीवाली, ईद, बकरीद या फिर गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस। त्योहार चाहे कोई भी हो नवाबों की नगरी में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मौके पर पूरी राजधानी तिरंगे के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। शहर की आलीशान इमारतें जहां तिरंगी रंग की चूनर ओढ़े और रंग-बिरंगी तिरंगी रोशनी में नहायी हुई हैं। वहीं शहर के हर छोटे-बड़े बाजार में तिरंगे में रंगत साफ झलक रही है।


विधानसभा से लेकर लोकभवन, शक्ति भवन, इंदिरा भवन, योजना भवन, जवाहर भवन, बापू भवन, एनेक्सी, नगर निगम, आयकर कार्यालय पर तिरंगी झालर रोशनी बिखेर रही है। वहीं लखनऊ के प्रमुख चौराहे हजरतगंज, 1090 चौराहा, परिवर्तन चौक, कैसरबाग समेत सभी सड़क तिरंगे रंग से जगमगा रहे हैं।


पूरी राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी में स्वतंत्रता दिवस को मनाने का उत्साह दिख रहा है। बाजारों में जमकर तिरंगे झंडे की खरीददारी की जा रही है। सड़कों पर स्कूली बच्चे भी तिरंगे रंग की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।


नन्हे-मुन्ने बच्चे ट्राई कलर की पोशाक बेहद खूबसूरत नजर आ आए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के सभी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए बच्चे तिरंगे रंग के वेशभूषा में नजर आए। सड़क पर जहां स्कूली बच्चे ट्राई कलर की पोशाक में बेहद खूबसूरज नजर आ रहे थे। वहीं युवक तिरंगा रंगे के कुर्ते और युवतियां साड़ी और शूट में दिखायी दे रहे थे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story