BJP Meeting: CM योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे दिल्ली, भाजपा संसदीय दल की बैठक में होंगे शामिल

BJP Meeting: दिल्ली में भाजपा ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए सभी सांसद से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री तक शामिल होंगे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 Jun 2024 8:15 AM GMT
lucknow news
X

भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

BJP Meeting: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब केंद्र में सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गयी हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) ने बहुमत हासिल कर लिया है। बीते बुधवार को हुए एनडीए (NDA) की बैठक में कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। अब दिल्ली में भाजपा (BJP) ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए सभी सांसद से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री तक शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में शामिल होने के बाद गुरूवार शाम दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला दौरा है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पहले उत्तर प्रदेश में लोकसभा नतीजों को लेकर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा के सभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा संसदीय दल की इस बैठक में यूपी के सहयोगी दल भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में अपना दल, निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और राष्ट्रीय दल के नेता भी शामिल होंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story