CM योगी आदित्यनाथ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गयी। उन्हें तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 Oct 2024 7:32 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2024 8:07 AM GMT)
up news
X

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की बिगड़ी तबीयत (न्यूजट्रैक)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गयी। उन्हें तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की हालत स्थित बताया है। उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की बीते दिनों अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। उन्हें अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। सीएम योगी की मां के उपचार के लिए डॉक्टरों की एक टीम को तैनात किया गया है।

वहीं मां की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुरंत गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गये। रविवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से वह हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अस्पताल के चारों तफर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी बीते आठ अक्टूबर से जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले भी बीते जून माह में सीएम योगी की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें ऋषिकेष एम्स में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ रहती हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story