×

Lucknow: CM योगी ने नवचयनित चिकित्सकों और स्टाफ नर्सो को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले-मरीजों के साथ करें उत्तम व्यवहार

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अपना दायित्व समझें और जीवन में कितना भी धन संपदा हो लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो कुछ नहीं है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Dec 2023 10:48 AM GMT
lucknow news
X

सीएम योगी ने नवचयनित चिकित्सकों और स्टाफ नर्सो को सौंपा नियुक्ति पत्र (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अपना दायित्व समझें और जीवन में कितना भी धन संपदा हो लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो कुछ नहीं है। स्वस्थ शरीर से ही धर्म साधना हो सकती है। एलोपैथ और आयुष विधा में आज एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। यह ईश्वरी कृपा ही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित 326 चिकित्सकों और 2,142 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद यह बातें कहीं। वहीं 755 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जिलों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। बाकी को उनके जिले में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन रोजगार के तहत करीब ढाई हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभी पूरे मनोभाव के साथ मानव सेवा में लग जाएं।

सीएम ने कहा कि करियर के साथ लोगों का आशीर्वाद और दुआ भी लें। मुख्यमंत्री ने नवचयनित चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को मरीजों को साथ उत्तम व्यवहार करने की भी नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेजों के प्राचार्य और वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य का हालचाल लेना चाहिए। ऐसा करके वह एक डाटा तैयार कर सकते हैं। जिससे यह पता लग सकता है कि बीमारियों का क्या ट्रेंड चल रहा है। इससे शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दूसरे राज्यों में जाने पर प्रदेश का नाम छुपाना पड़ता था लेकिन अब स्थिति बदल गयी है। प्रदेश में 2017 तक मात्र 17 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। जल्द ही प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी खोले जाएंगे। यूपी में मिशन निरामय के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो रही है। करीब 10 हजार करोड़ लोगों को आयुष्मान का लाभ मिल रहा है। 75 जिलों में डायलिसिस की सुविधा है। एंबुलेंस सेवा के रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम किया गया है। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स शुरू हो गए हैं। यह डबल इंजन की सरकार का ही कमाल है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story