×

‘भारत की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश से होकर बहती’, यूपी स्थापान दिवस पर बोले CM योगी

CM Yogi: अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम में सीएम योगी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर महत्वूर्ण भूमिका निभाने वाली इसरो की वैज्ञानिक एवं लखनऊ निवासी डॉक्टर रितु कारीधाल को सम्मानित भी किया। उन्होंने योगी ने यूपी गौरव सम्मान से नवाजा। इसके अलावा कानपुर के उद्यमी नवीम कुमार को भी मुख्यमंत्री ने यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

Viren Singh
Published on: 24 Jan 2024 9:18 AM GMT (Updated on: 24 Jan 2024 9:52 AM GMT)
CM Yogi
X

CM Yogi (सोशल मीडिया) 

CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्थापान दिवस पर कहा कि सबसे पहले में प्रदेश वासियों को राज्य के स्थापान दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर है। 24 जनवरी, 1950 को संयुक्त प्रांत से नाम बदलकर उत्तर प्रदेश नया नाम रखा गया है, लेकिन देश में इस प्रदेश को लेकर हमेशा प्रश्नवाचक दृष्टि से देखा जाता रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद यूपी की तस्वीर बदली है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश स्थापान दिवस नहीं मनाने पर सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार किया।

सीएम ने किया ओडीओपी मार्ट पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को यूपी के 75वें स्थापान दिवस के अवसर पर लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कार्यक्रम का उद्धाटन दीप प्रजाल्लित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने राज्य की सत्ता संभाल चुकीं पिछली सरकारों बसपा, सपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सबसे अधिक योगी सपा को लेकर हमलावार रहे। सीएम में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाता है। तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने तत्कालीन सूबे की सरकार से इसको मनाने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद भी यूपी स्थापान दिवस मनाने को कहा। हम उनकी यह बात को मनाते हुए अगले साल से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाना शुरू किया और तब यह चला आ रहा है। हमारी सरकार ने 24 जनवरी 2019 से विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। हमने राज्य के हर जिले एक यूनिक वस्तु को देश के पटल पर रखने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम लेकर आए। आज यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। सीएम योगी ने ओडीओपी उत्पादनों की ई-मार्केटिंग के लिए ओडीओपी मार्ट पोर्टल भी लॉन्च किया।

रितु कारीधाल और नवीन कुमार को मिला यूपी गौरव सम्मान

अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम में सीएम योगी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर महत्वूर्ण भूमिका निभाने वाली इसरो की वैज्ञानिक एवं लखनऊ निवासी डॉक्टर रितु कारीधाल को सम्मानित भी किया। उन्होंने योगी ने यूपी गौरव सम्मान से नवाजा। इसके अलावा कानुपर के उद्यमी नवीम कुमार को भी मुख्यमंत्री ने यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले योगी ने यहां लगी प्रदर्शनी के एक-एक स्टॉल गए और प्रोडक्ड के बारे में जानकारी ली।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से शुरू हुआ। फिर बारी बारी से कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। झांसी के कलाकारों बुंदेलखंडी गायन पेश किया।

ये लोग रहे उपस्थिति

इस अवसर पर सीएम योगी के अलावा यूपी के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राकेश सचान, राज्य हज समिति के चेयरमैन मोहसिन रजा सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story