Gandhi Jayanti 2024: गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर CM योगी ने किया नमन, चलाया चरखा

Gandhi Jayanti 2024: गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा चलाया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Oct 2024 6:41 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2024 7:18 AM GMT)
gandhi jayanti
X

गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर सीएम योगी ने किया नमन (आशुतोष त्रिपाठी)

Mahatma Gandhi Jayanti 2024: गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरे देश में आज महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।

स्वच्छता को साधना का मार्ग बताने वाले ’राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर अपने आस-पास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनकर ’स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के निर्माण में सहभागी बनें।


गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा चलाया। इस दौरान उन्होंने गांधी आश्रम का भ्रमण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में आज महात्मा गांधी की जयंती मनायी जा रही है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए ’सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जोकि 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से प्रारंभ हुआ और आज गांधी जयंती पर भी जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट के सहयोगी मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

महात्मा गांधी जयंती के साथ ही दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनायी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी दो अक्टूबर को हुआ था। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी पहुंचे और वहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story