×

Ashutosh Tandon Passes Away: आशुतोष टंडन को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, हर तरफ शोक की लहर

Ashutosh Tandon Passes Away: पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के पुत्र और लखनऊ पूर्वी क्षेत्र से विधायक आषुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का गुरूवार सुबह निधन हो गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 9 Nov 2023 12:08 PM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 6:52 AM GMT)
lucknow news
X

पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि (सोशल मीडिया)

Lucknow News: पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के पुत्र और लखनऊ पूर्वी क्षेत्र से विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का गुरूवार सुबह निधन हो गया है। वह बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आशुतोष टंडन का उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया। पूर्व मंत्री की निधन के समय मुख्यमंत्री अयोध्या में थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी के साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा ने भी आशुतोष टंडन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व आशुतोष शर्मा के निधन के बाद उनके पार्थिक शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने भी जताया शोक

पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। श्री यादव ने एक्स पर लिखा, “लखनऊ पूर्वी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशुतोष टंडन का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।“

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story