Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 July 2024 6:38 AM GMT (Updated on: 1 July 2024 7:47 AM GMT)
akhilesh yadav
X

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई (सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्री यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को हुआ था। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। वहीं सांसद राहुल गांधी ने सपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अखिलेश यादव भाई। आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और पीडीए की आवाज बुलंद करते रहें।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करती हूं।

इसके साथ ही एनडीए की सहयोगी और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने एक्स पर लिखा कि सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करती हूं।

सपा मुखिया के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में हुए आयोजन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को राजधानी लखनऊ में कई आयोजन किये गये। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन कर सांसद अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की। अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए हनुमान सेतु पर लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने भंडारे का आयोजन किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story