×

CM Yogi की सोशल मीडिया में लंबी छलांग, 30 दिन में 2.67 लाख से अधिक बढ़े फॉलोअर्स, पीएम मोदी नंबर वन

CM Yogi News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर भी हिट हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) द्वारा जारी आंकड़ों में बीते 30 दिन में पीएम मोदी के बाद सीएम योगी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं।

Ashish Pandey
Published on: 5 Sep 2023 6:06 AM GMT
CM Yogi की सोशल मीडिया में लंबी छलांग, 30 दिन में 2.67 लाख से अधिक बढ़े फॉलोअर्स, पीएम मोदी नंबर वन
X
CM Yogi and PM Modi (photo: social media )

CM Yogi News: सीएम योगी की लोकप्रियता केवल यूपी और देश के अन्य राज्यों में ही नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी पापुलरिटी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन दूनी और रात चैगनी की स्पीड से बढ़ रही है। यह हम नहीं कह रहे हैं। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) के ताजा आंकड़े कर रहे हैं। एक्स द्वारा दुनिया भर की इंडिविजुअल पर्सनालिटीज, ऑर्गनाइजेशन, फाउंडेशन समेत अपने सभी हैंडल्स की वो लिस्ट जारी की गई है, जिसे पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा लोगों ने फॉलो किया। इस लिस्ट में भारतीय राजनेताओं में पीएम मोदी (6.32 लाख) के साथ पहले पायदान पर हैं तो वहीं उनके बाद जो दूसरा नाम है, वो है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है।

30 दिनों में 2 लाख 67 हजार लोगों ने किया फाॅलो-

सीएम योगी की लोकप्रियता का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि इन 30 दिनों में उनको एक्स पर 2 लाख, 67 हजार 419 लोगों ने फॉलो किया है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं, लेकिन सीएम योगी राहुल गांधी से बहुत आगे हैं। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता देश के किसी भी राजनेता के मुकाबले सबसे तेजी से बढ़ रही है। एक्स सोशल मीडिया साइट पर सीएम योगी के कुल फॉलोअर्स की संख्या करीब 26 मिलियन (25,981,782) है।

ये हैं योगी से आगे-

इस सूची में यदि ओवरआल भारतीय राजनेता, संस्थानों या पर्सनालिटी की बात करें तो यूपी के सीएम योगी यहां भी मजबूती से अपनी जगह बनाते दिख रहे हैं। उनसे आगे केवल इसरो (1,166,140), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (4,74,011) ही हैं।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story