TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: AKTU में संग्रह प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, प्रभावी कलाकृतियों का दिखा संगम

AKTU: आर्ट एंड ग्राफिक के प्राध्यापक गिरीश पांडे व भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि प्रदर्शनी में आर्ट्स एंड ग्राफिक की पेंटिंग्स, मॉडल्स, म्यूरल्स, वास्तुकला डिजाइन, भवन निर्माण, आर्ट्स एंड ग्राफिक कलाकृतिया, वर्नाक्युलर, वास्तुकला इतिहास, सर्विस फोटोग्राफी, डिजिटल मीडिया और अन्य में फैले मनोरम कार्यों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।

Abhishek Mishra
Published on: 13 Jun 2024 2:30 PM GMT
Lucknow News: AKTU में संग्रह प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, प्रभावी कलाकृतियों का दिखा संगम
X
Lucknow News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के वास्तुकला एवं योजना संकाय में दो दिवसीय वास्तुकला प्रदर्शनी संग्रह का आयोजन हुआ। इसका उद्धाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात वास्तुकार अशोक कुमार और पीडब्ल्यडी की मुख्य वास्तुकार सबीना सिंह ने किया। दोशी भवन में आयोजित प्रदर्शनी में डीन प्रोफेसर वंदना सहगल की अगुवाई में बीआर्क द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया है। साथ ही कई अन्य कलाकृतियों से भी प्रदर्शनी को सजाया गया है।

पेंटिंग्स, मॉडल्स, म्यूरल्स का संग्रह
विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुलाटी ने बताया कि प्रदर्शनी वास्तुशिल्प प्रतिभा और रचनात्मकता का एक उत्सव है। सभी कृतियां अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों के कार्यों और संस्थान के भीतर विकसित विविध और गतिशील कलात्मक परिदृश्य की झलक पेश करता है। आर्ट एंड ग्राफिक के प्राध्यापक गिरीश पांडे व भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि प्रदर्शनी में आर्ट्स एंड ग्राफिक की पेंटिंग्स, मॉडल्स, म्यूरल्स, वास्तुकला डिजाइन, भवन निर्माण, आर्ट्स एंड ग्राफिक कलाकृतिया, वर्नाक्युलर, वास्तुकला इतिहास, सर्विस फोटोग्राफी, डिजिटल मीडिया और अन्य में फैले मनोरम कार्यों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी कोऑर्डिनेटर दिव्यांशी श्रीवास्तव व कुशाग्र समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

जामिनी रॉय के चित्रों की अनुकृति बनाई
डीन डॉ. वंदना सहगल बताती हैं कि बेहतरीन हस्त कौशल प्राप्त करने के नजरिए से ओल्ड मास्टर्स कॉपी कार्य निर्धारित किए गए थे। इसके मुताबिक छात्रों ने अजंता पेंटिंग की एक प्रतिकृति बनाई। महान कलाकार जामिनी रॉय के पट्ट चित्र शैली में रचित कलाकृतियों की अनुकृति भी बनाई गई। इसी तरह लोहा तथा लकड़ी के साथ एक त्रियायामी मॉडल भी बनाया गया है।
Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story