Lucknow News: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, प्रवक्ता बोले- भारत के हिस्से पर चीन कर रहा कब्जा

Lucknow News: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सांस्कृतिक राजधानी है। इसके साथ यहां से कई वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया है। भारत माता की सुरक्षा के लिए मंगल पांडे से लेकर मनोज पांडे ने अपने प्राणों की आहूति दी है।

Abhishek Mishra
Published on: 11 May 2024 12:30 PM GMT
Lucknow News
X

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, प्रवक्ता बोले- भारत के हिस्से पर चीन कर रहा कब्जा (Photo Source: Ashutosh Tripathi) 

Congress Press Conference: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इसे कांग्रेस प्रवक्ता अभय दूबे ने संबोधित किया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता ने मोदी सरकार को जमकर घेरा।

घोषित आतंकियों को दिया टिकट

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने घोषित आतंकवादियों को टिकट दिया है। तारिक अहमद घोषित आतंकी था। वह पाकिस्तान से हथियार सप्लाई करता था। लेकिन भाजपा ने उसे टिकट दिया। तालिब हुसैन नाम का आतंकी गृह मंत्री अमित शाह के सात मंच पर खड़ा दिखा है। आज जो आतंकियों का साथ दे रहे हैं वह हमें पाठ न पढ़ाएं।

Congress Spokesperson Abhay Dubey (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

देश की सुरक्षा के लिए कई वीरों ने दिया बलिदान

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सांस्कृतिक राजधानी है। इसके साथ यहां से कई वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया है। भारत माता की सुरक्षा के लिए मंगल पांडे से लेकर मनोज पांडे ने अपने प्राणों की आहूति दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई ऐसे वीर रहे हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। मगर आज यह दुर्भाग्य है कि चीन भारत की सीमा के अंदर तक घुस गया है। रेजांग ला से चांग ला तक आज चीन की सेना बैठी हुई है। अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों पर चीन की सेना ने कब्जा कर लिया है।

केजरीवाल-राहुल जल्द प्रचार करते साथ दिखेंगे

गठबंधन नेताओं के प्रचार से संबंधित सवाल पर अभय दूबे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूट गए हैं। वह लोगों के बीच जाकर मुखरता से अपनी बात रख रहे हैं। संजय सिंह भी लगातार जनता के बीच में हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कल कन्नौज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जनसभा की है। जल्द ही केजरीवाल भी अलग-अलग स्थानों पर गठबंधन के नेताओं संग एक साथ मंच साझा करते हुए दिखाई देंगे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story