Lucknow News: कांग्रेस का सरकार पर हमला, अजय राय बोले- प्रशासन की लापरवाही से हुई हाथरस घटना

Lucknow News: अजय राय ने कहा कि सीएम के बाद डिप्टी सीएम हाथरस गए। दोनों साथ नहीं गए। प्रदेश सरकार के मंत्री-नेता आपस में झगड़ा कर रहे हैं।जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को झेलना पड़ रहा है। सरकार की ओर से बाबा पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Abhishek Mishra
Published on: 4 July 2024 1:00 PM GMT
Lucknow News
X

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Congress Press Conference: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों को संबोधित किया। नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने हाथरस की घटना पर दुख व्यक्त किया।

हाथरस में जिला प्रशासन ने नहीं की व्यवस्था

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने हाथरस में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई। 80 हज़ार लोगों के बजाय कार्यक्रम में 2 लाख लोग पहुंचे। हादसे के तीन घंटे बाद जिला प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों एम्बुलेंस को फोन करते रहे। लेकिन लोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं मुहैया कराई गई।


घटनाएं रोकने में सरकार विफल

अजय राय ने कहा कि सीएम के बाद डिप्टी सीएम हाथरस गए। दोनों साथ नहीं गए। प्रदेश सरकार के मंत्री-नेता आपस में झगड़ा कर रहे हैं।जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को झेलना पड़ रहा है। सरकार की ओर से बाबा पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। हाथरस में हुई घटना प्रदेश सरकार की नाकामी बयां कर रही है। सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है। हाथरस में लोगों के शव दूसरे परिवार में भेज दिये गये हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले में बड़ी लापरवाही की है।

मोदी और योगी सरकार ने उखाड़ा वट वृक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में नरेंद्र मोदी शंकर जी का मंदिर बिजली कटवा कर तुड़वा दिया। बनारस का वट वृक्ष भी मोदी और योगी सरकार में बुलडोजर चलाकर उखाड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की गाड़ी में वट वृक्ष उखाड़ कर रखा गया। बनारस में ठेकेदार श्रवण पटेल को पूरा काम दिया गया है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story