Lucknow News: विधानसभा उपचुनाव में जीत से कांग्रेस गदगद, प्रदेश मुख्यालय पर जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

Lucknow News: विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े।

Abhishek Mishra
Published on: 13 July 2024 1:00 PM GMT (Updated on: 13 July 2024 1:16 PM GMT)
Lucknow News
X

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर जश्न का माहौल (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया। इसके साथ कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की।

उपचुनाव नतीजों से कांग्रेस गदगद

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शनिवार को विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर डटे रहे। यहां प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।


बद्रीनाथ सीट की जीत बड़ा संदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निश्चित ही यह एक बड़ी जीत है। इंडिया गठबंधन ने इंडिपेंडेंट लड़कर दस सीटें जीती हैं। भारतीय जानता पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया है। सबसे बड़ा संदेश जानता ने दिया है। पहले अयोध्या सीट जीती उसके बाद आज बद्रीनाथ सीट भी जीते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु का आशीर्वाद इंडिया गठबंधन के साथ है। आने वाले सारे चुनाव गठबंधन जीतेगा। भाजपा केवल झूठे वादे कर रही है। जानता इसका जवाब दे रही है। उनके मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा अब जा रही है आने वाली नहीं है।

विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन ने जीतीं दस सीटें

हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट भाजपा ने जीती। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीती है। तमिल नाडु में एक सीट पर उपचुनाव हुआ। जिसमें डीएमके ने जीत हासिल की है। पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर उपचुनाव हुए। तृणमूल कांग्रेस ने इन चारों सीटों पर कब्जा कर लिया। पंजाब में एक सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमे आम आदमी पार्टी जीती। बिहार की रूपौली सीट से निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। वहीं मध्य प्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव हुआ। जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story