×

IIT BHU Case: सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लखनऊ भी में विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Congress Demonstration: महिला सुरक्षा की गारंणी करो, बानारस बीएचयू पीड़िता को न्याय दो इत्यादि नारे से लिखी तख्तियां लेकर जैसे कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से डीएम आवास के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। प्रदेश के अन्य जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

ashutosh
Published on: 10 Jan 2024 10:44 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 10:52 AM GMT)
IIT BHU Case: सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लखनऊ भी में विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
X

Congress Demonstration: कांग्रेस ने प्रदेश में महिला सुरक्षा और बानरस बीएचयू पीड़िता को न्याय न मिलने के मुद्दे पर सूबे की भाजपा सरकार को घेरा। बुधवार को बनारस की घटना के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करते हुए डीएम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रदर्शनकारी हाथों में योगी सरकार के खिलाफ नारे से लिखीं तख्तियां लेकर सुबह से पार्टी कार्यालय में इक्कठा होने लगे। भारी संख्या में लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना को देख पुलिस प्रशासन ने पार्टी के बाहर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। पुलिस फोर्स तैनात थी।

डीएम आवास का घेराव करने निकले थे

महिला सुरक्षा की गारंणी करो, बानारस बीएचयू पीड़िता को न्याय दो इत्यादि नारे से लिखी तख्तियां लेकर जैसे कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से डीएम आवास के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। रोकने को लेकर इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच में तीखी नोकझोंक हुई है, विभिन्न मुद्दों के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी के आवास का घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में कांग्रेस ने लखनऊ के अलावा यूपी के अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले भरों में कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

बदायूं में प्रदर्शन

बदायूं में जिला कांग्रेस कमेटी ने बीएचयू में हुई घटना पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ के बुधवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

सुल्तानपुर में भी सड़कों पर उतरी कांग्रेस

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुई घटना के अलावा सुल्तानपुर में विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर समेत उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस बुधवार को सड़क पर प्रदर्शन किया और राज्यपालन के नाम ज्ञापन सौंपा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story