योगी सरकार के मंत्री के आवास पर लिखा 'चोर-बेईमान', प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद भड़के कांग्रेसी

Breaking News : प्रियंका गांधी के विरोध में बयान देने पर कांग्रेसी नेता अनिल यादव भड़के गए। उन्होंने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर कालिख पोत कर बेईमान और चोर लिख दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Oct 2024 10:47 AM GMT (Updated on: 16 Oct 2024 12:37 PM GMT)
योगी सरकार के मंत्री के आवास पर लिखा चोर-बेईमान, प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद भड़के कांग्रेसी
X

Breaking News : कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस ने उन्हें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसे लेकर कांग्रेस के नेता भड़क गए हैं। कांग्रेस नेता अनिल यादव बुधवार को उनके लखनऊ आवास पर पहुंचे और नाम पटि्टका पर कालिख पोत दी है और मुख्य द्वार पर 'चोर और बेईमान' लिख दिया है।

कांग्रेस नेता अनिल यादव कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने उनके आवास के बाहर नाम पट्टिका पर कालिक पोत दी और मुख्यद्वार पर चोर-बेईमान लिख दिया है।

उन्होंने कालिख पोतने के बाद कहा कि यदि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने आवास पर मौजूद होते तो उनके चेहरे पर भी कालिख पोत देते। उन्होंने टुच्चा बताते हुए कहा कि कोई गली का आदमी कुछ भी बोल दे, हम बर्दाश्त कर लेंगे, हम अपने नेता के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या हमारे नेता के खिलाफ अशोभनीय शब्द बोलकर वह उत्तर प्रदेश में रह पाएंगे।

अनिल यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी हमारी नेता हैं। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह 'चोर' हैं। यदि उनके अंदर हिम्मत है तो सड़क पर आकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने योगी सरकार से दिनेश प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि उनके बयान को लेकर लोगों में गुस्सा हैं, उन्हें चौराहे पर आकर प्रियंका गांधी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

दिनेश प्रताप सिंह ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका की तरफ से दिए गए स्लोगन पर यह तंज कसा, जिसमें प्रियंका ने बोला था- लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

बता दें कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। यह सीट उनके भाई राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था, उन्होंने दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट को छोड़ने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर 6,87,649 से जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश प्रताप सिंह महज 2,97,619 ही मत मिले थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story