×

UP Congress Protest: कांग्रेस महिला मोर्चा ने यूपी में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन, जताया विरोध

UP Congress Protest: कांग्रेस महिला मोर्चा ने यूपी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-आज महिलाओं सूबे में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 16 Dec 2023 9:31 AM GMT (Updated on: 16 Dec 2023 9:41 AM GMT)
UP Congress Protest
X

UP Congress Protest (photo: Newstrack.com) 

UP Congress Protest: उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर शनिवार को जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेटिंग करके महिला समर्थकों को रोका तो कई महिलाएं बैरीकेटिंग पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

कांग्रेस महिला मोर्चा का कहना है कि यूपी में लगातार महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है। वहीं सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। आज सूबे में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक की घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा देने में नाकाम रही है। प्रदेश में आए दिन बलात्कार, महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने रोजगार और महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल है। बढ़ती महंगाई से आमजन के लिए दो जुन की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।


प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने बैरीकेटिंग कर रोक लिया, इससे गुस्साईं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर बैठक गईं और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान पुलिस की उनसे नोकझोंक भी हुई।


प्रदर्शन कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में फले ही महिलाओं की सुरक्षा का दावा करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आय दिन प्रदेश में कहीं न कहीं कोई न कोई महिला किसी न किसी तरह के उत्पीड़न का शिकार हो रही है। ये सरकार दावे चाहते जितनी करे पर सच्चाई इससे परे ही है। प्रदेश कार्याल पर सुबह से ही महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे थे। उसके बाद उन्होंने यहां प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला शुरू किया तो पुलिस ने बैरीकेंटिंग करते हुए रोक दिया। इसके बाद महिलाओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया।


विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर की कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ता यहां एकत्र हुईं और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story