Bharat Jodo Nyay Yatra: कल लखनऊ पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, घंटाघर पर जनसभा को करेंगे संबोधित

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहर के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी रुट के मुताबिक लखनऊ के चारबाग क्षेत्र से आगे बढ़कर यात्रा नाका चौराहा और रकाबगंज की तरफ जाएगी।

Abhishek Mishra
Published on: 19 Feb 2024 8:50 AM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra
X
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोशल मीडिया)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानि मंगलवार (20 फरवरी) को लखनऊ पहुंचेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से न्याय यात्रा के लिए पूरा रूट तैयार कर लिया गया है। यह यात्रा मोहनलालगंज क्षेत्र के रास्ते से जिले में प्रवेश करेगी। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का स्वागत करेंगे।

यात्रा के लिए रोडमैप तैयार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल लखनऊ शहर में भ्रमण करेगी। तय किए गए रूट के मुताबिक न्याय यात्रा मुख्य रूप से पुराने लखनऊ के कई हिस्सों में जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का रोडमैप पहले ही तैयार कर लिया गया था। अमेठी और रायबरेली होते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजधानी में प्रवेश करेगी।

कल राजधानी में प्रवेश करेगी यात्रा

कांग्रेस जिला कमेटी ने भी इस यात्रा के लिए शहर का रुट तैयार कर दिया है। जिला कमेटी की ओर से जारी किए गए रोड मैप के मुताबिक अमेठी और रायबरेली से होते हुए 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजधानी में प्रवेश करेगी। मोहनलालगंज क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता न्याय यात्रा का स्वागत करेंगे। उसके बाद तेलीबाग के रास्ते यात्रा शहर के अंदर आएगी।

घंटाघर पर होगी जनसभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहर के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी रुट के मुताबिक लखनऊ के चारबाग क्षेत्र से आगे बढ़कर यात्रा नाका चौराहा और रकाबगंज की तरफ जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मेडिकल कॉलेज चौराहे से होकर चौक तक पहुंचेगी। जहां घंटाघर क्षेत्र में कांग्रेस नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद बालागंज और दुबग्गा होते हुए यात्रा अवध चौराहे की ओर जाएगी। उसके बाद बंथरा थाने के सामने बनाए गए विश्राम स्थल पर न्याय यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन यात्रा उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story