Lucknow News: कांग्रेस ने शुरू किया इंदिरा फेलोशिप अभियान, प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला

Lucknow News: मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा फेलोशिप शक्ति अभियान की शुरुआत हो रही है।

Abhishek Mishra
Published on: 4 Oct 2024 9:15 AM GMT
Lucknow News
X

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अजय राय ने की प्रेस वार्ता (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यहां उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी इंदिरा फेलोशिप शक्ति अभियान लांच किया।

इंदिरा फेलोशिप अभियान की हुई शुरुआत

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा फेलोशिप शक्ति अभियान की शुरुआत हो रही है। फेलोशिप का नाम इंदिरा गांधी जी के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि वह देश के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। इसके जरिए महिलाओं को सशक्त और मजबूत होने में सहायता मिलेगी। प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाया जाएगा।


मंच से बोल रहे भाजपा विधायक मैं दरूआ...

अजय राय ने कहा कि भाजपा के मौजूदा विधायक योगेश वर्मा मंच पर सबके सामने के रहे हैं, मैं दरूआ हूं। यही भाजपा का संस्कार है। इनकी पार्टी के नेताओं का यही संस्कार है। भाजपा विधायक समाज को कैसे संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच बार विधायक रहा, मंत्री रहा लेकिन आज माननीय शब्द को भाजपा विधायक ने नुकसान पहुंचाया है। किस विधायक को शोभा देता है कि वह मंच से कहे कि मैं दरुआ हूं। यह कृत्य बेहद निंदनीय है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमेठी जिले में कल शिक्षक व उनके परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। योगी सरकार के राज में घर में घुस कर अपराधी खून कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या का मामले पर दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। ऐसे कांड प्रदेश की कानून व्यवस्था को तार तार कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन

मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नवरात्रि के दूसरे दिन के अवसर पर छोटी कन्याओं की पूजा की। इसके साथ बच्चियों को भोजन कराया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सीपी राय, मीडिया सेल के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, अनामिका यादव व अन्य मौजूद रहे।


Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story