TRENDING TAGS :
Lucknow News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता की आवाज़ बनेगा घोषणा पत्र
अजय राय ने कहा कि भाजपा ने अपने दस साल के कुशासन में सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। झूठे वादे कर जनता को छला है। अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर जनता को विश्वास है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की तरफ से जारी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने के बाद 25 गारंटियां देने का वादा किया गया है।
जनता की आवाज रही कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्र पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कई दशकों से जनता की आवाज रही है। आगामी चुनाव देश की दिशा और दशा को बदलने का चुनाव है। बीते दस सालों में भाजपा के कुशासन ने देश की सतत विकासशील गति को रोका है। आर्थिक और सामाजिक रूप से देश को पीछे कर दिया है।
हर क्षेत्र में विफल रही सरकार
अजय राय ने कहा कि भाजपा ने अपने दस साल के कुशासन में सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। झूठे वादे कर जनता को छला है। अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर जनता को विश्वास है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सरकारी नौकरियों में हिस्सा देने की बात हो या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना हो, सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है।
जरुरतों को ध्यान में रखकर बना पत्र
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के जरिए न्याय करने के संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। घोषणा पत्र के पांच न्याय और 25 गारंटियों को आधार बनाकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं ने लगातार जनता के संपर्क में रहकर और उनकी बुनियादी जरुरतों को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के सभी वादों को पूरा करेगी। भाजपा के दस साल के कुशासन से जनता को मुक्त कराएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!