×

UP Congress: कांग्रेस ने बसपा पर साधा निशाना, अजय राय बोले- भाजपा की बी टीम है बसपा

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। भाजपा को चुनाव में मदद करती है। बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि यह दल हमारे साथ नहीं है।

Abhishek Mishra
Published on: 28 Feb 2024 1:30 PM GMT
UP Congress: कांग्रेस ने बसपा पर साधा निशाना, अजय राय बोले- भाजपा की बी टीम है बसपा
X

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। भाजपा को चुनाव में मदद करती है। यह बात कल राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में साबित हो गई है। बसपा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में सहायता देने के लिए कार्य करती है।

भाजपा की बी टीम है बसपा

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं। इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बसपा को भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि कल के राज्यसभा चुनाव से यह साबित हो गया कि बसपा हर तरफ से भाजपा के लिए काम कर रही है।

भाजपा के लिए काम कर रही बसपा

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। भाजपा को चुनाव में मदद करती है। बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि यह दल हमारे साथ नहीं है। क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ईडी और सीबीआई की तरह बहुजन समाज पार्टी भी भाजपा के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस विधायकों ने निभाया धर्म

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी और रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ने इंडिया गठबंधन का धर्म बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोटिस भेज कर परेशान कर रही है। इंडिया गठबंधन की एकता को देख कर बौखला गई है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story