Lucknow News: कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Lucknow News: राजधानी के अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क पर सुबह करीब दस बजे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी यहां से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के लिए निकले।

Abhishek Mishra
Published on: 2 Oct 2024 6:00 AM GMT
Lucknow News
X

कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने रामधुन गाते हुए लोगों तक महात्मा गांधी जी का संदेश पहुंचाया।


कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी

राजधानी के अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क पर सुबह करीब दस बजे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी यहां से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के लिए निकले। इस दौरान कांग्रेसियों ने रामधुन रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुए पैदल चलकर प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी जी को किया नमन

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गांधी जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यहां अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी जी को याद करते हुए लोगों को उनके द्वारा दिए गए संदेशों को बताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

इस रास्ते से निकली प्रभात फेरी

कांग्रेस की प्रभात फेरी अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क से निकलकर नजीराबाद के रास्ते कैसरबाग पहुंची। कांग्रेसी यहां से एमा थॉमसन स्कूल की तरफ से लालबाग चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद दारुल शफा से होते हुए प्रभात फेरी हजरतगंज चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने गांधी जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।



Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story