Lucknow University: दीक्षांत सप्ताह का हुआ शुभारंभ, सात दिनों में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

Lucknow University: 10 सितंबर को मालवीय सभागार में विधिवत शुभारंभ होगा। इसमें रंगोली सजाई जाएगी। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, लोक गीत, समूह नृत्य, भोजपुरी सोहर, फैशन शो, गरबा डांस, एकल गीत, सोलो डांस, तबला वादन, अफगानिस्तानी छात्रों की प्रस्तुति, गिटार शो, ग्रुप डांस में छात्र छात्राओं की प्रतिभा दिखेगी।

Abhishek Mishra
Published on: 9 Sep 2024 12:15 PM GMT
Lucknow University: दीक्षांत सप्ताह का हुआ शुभारंभ, सात दिनों में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम
X

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 सितंबर को आयोजित होगा। इसके मद्देनजर सोमवार से दीक्षांत सप्ताह शुरु हो गया है। समारोह से पहले विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छह दिन तक परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता निखरकर सामने आएगी। कला और संस्कृति का संगम रहेगा।

मॉक पार्लियामेंट का हुआ आयोजन

सांस्कृतिकी दीक्षांत सप्ताह में छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। एलयू की ओर से कार्यक्रमों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। इस क्रम में सोमवार को पहले दिन विद्यार्थियों के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन हुआ। इसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. रिपुसदन सिंह का व्याख्यान हुआ।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

सप्ताह में छात्र- छात्राएं वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 10 सितंबर को मालवीय सभागार में विधिवत शुभारंभ होगा। इसमें रंगोली सजाई जाएगी। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, लोक गीत, समूह नृत्य, भोजपुरी सोहर, फैशन शो, गरबा डांस, एकल गीत, सोलो डांस, तबला वादन, अफगानिस्तानी छात्रों की प्रस्तुति, गिटार शो, ग्रुप डांस में छात्र छात्राओं की प्रतिभा दिखेगी। इसके अलावा एपी सेन सभागार में निबंध लेखन, राष्ट्रीय सेमिनार, वाद विवाद, शतरंज, वाद विवाद, रंगोली प्रतियोगिता, हेल्दी माइंड सेशन, रंगोली मेकिंग, खो-खो, टेबल टेनिस टूर्नामेंट, फोटोग्राफी, सिंगिंग पोस्टर मेकिंग, पोस्टर प्रजेंटेशन है।

एंटी रैगिंग पर छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक

11 सितंबर को सुबह आठ बजे से प्रभात फेरी निकलेगी। इसके बाद एपी सेन सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें शिक्षकों की कविताएं गूंजेंगी। छात्र भी यहां कविताओं का पाठ करेंगे। साथ ही एंटी रैगिंग पर छात्र एक नाटक प्रस्तुत करेंगे। सोलो डांस, रैप सांग के साथ राष्ट्रीय सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद के साथ इंटर हास्टल वालीबाल प्रतियोगिता भी होगी। अलग-अलग विभागों में अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। 12 सितंबर को विशेष व्याख्यान, स्लोगन, गुजराती डांस, सोलो सांग, वाद- विवाद, निबंध लेखन, म्यूजिकल चेयर, लूडो, टेबल टेनिस का आयोजन किया गया है।

कौन बनेगा वैज्ञानिक प्रतियोगिता होगी

13 सितंबर को नागालैंड के समूह नृत्य से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद अलग अलग विभागों में वाद- विवाद, प्रदर्शनी, रस्साकशी, सेमिनार और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर को मुख्य आकर्षण कौन बनेगा वैज्ञानिक, कविता प्रतियोगिता, लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुति रहेगी। लखनऊ में यातायात समस्या, उत्तरदायित्व और समाधान पर वाद विवाद भी रहेगा। 15 सितंबर को कार्यशाला और विभिन्न तरह के खेलकूद की प्रतियोगिताएं होंगी।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story