×

Lucknow Crime: दंपती ने किया आत्महत्या का प्रयास, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Lucknow News:राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में दंपती ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 April 2024 10:10 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 12:37 PM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में दंपती ने किया आत्महत्या का प्रयास, पति की मौत (न्यूजट्रैक)

Lucknow Crime: राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी। जब एक घर में दंपती ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पति की मौत हो गयी। वहीं पत्नी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के पीछे की वजह गृह कलह बतायी जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा में बुधवार सुबह एक घर में काम करने के लिए जब युवक पहुंचा। युवक ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला। उसके होश उड़ गये। घर के अंदर कमरे में पति और पत्नी फांसी के फंदे से लटक रहे थे। युवक ने तुरंत घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को फांसी के फंदे से उतारा और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया।

वहीं पत्नी की हालत नाजुक होते देख उसे केजीएमयू रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। बीती रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पत्नी बेहोश हो गयी। बेहोश पत्नी को मृत समझ पति ने उसी के दुपट्टे से फांसी लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपती द्वारा उठाये इस खौफनाक कदम से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story