×

Lucknow News: सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लखनऊ! ढहा दो मंजिला मकान, चार लोग घायल

Lucknow News: सूचना मिलने पर चौक फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। हादसे में घायल राजकुामर, पिंकी, विदिशा और जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 28 April 2024 8:16 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 8:36 AM GMT)
Lucknow News
X

सिलेंडर ब्लास्ट से जमींदोज हुआ मकान (Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर को चौक इलाके में एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलबे में चार लोग दब गए। ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने आनन-फानन में मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन लोगों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

खाना बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

चौक इलाके के गाजी मण्डी निवासी प्रापर्टी डीलर गुलाब कश्यप ने बताया कि सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब उनके भाई सुरेश कश्यप की पत्नी किचेन में खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान सेकेंडों में जमींदोज हो गया। उन्होने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान घर में राजकुमार कश्यप, पिंकी, एक वर्षीय विदिशा और जगदीश कश्यप मौजूद थे, जो मलबे के ढेर में दब गए।

धमाके की आवाज सुन कर पड़ोसी भी सकते में आ गए। दो मंजिला ढहने से चारों तरफ धुएं का गुबार था। जिसके छटने पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर चौक फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। हादसे में घायल राजकुामर, पिंकी, विदिशा और जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती पड़ताल में गैस सिलेण्डर में लीकेज की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story