TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: गोमती एन्क्लेव की छत पर मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Lucknow News: राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र के सप्रू मार्ग स्थित गोमती इन्क्लेव की छत पर युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Jun 2024 7:40 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 8:35 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ के गोमती एन्क्लेव की छत पर मिला युवक का शव (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी के बेहद पॉश इलाके हजरतगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी। जब सप्रू मार्ग के प्रेमनगर में स्थित गोमती एन्क्लेव की छत पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की युवकी हत्या की आशंका जतायी है।

कल से लापता था युवक

मिली जानकारी के अनुसार अमित पांडेय (28) सप्रू मार्ग स्थित गोमती इन्क्लेव में ही सुरक्षा कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने अमित की खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह अमित का शव गोमती इन्क्लेव के ही छत पर मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

गोमती इन्क्लेव के छत पर सुरक्षा कर्मचारी का शव मिलने के बाद होटल प्रबंधन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अमित के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी मिले है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेसिंक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

वहीं युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत है। उन्होंने अमित की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। अमित के परिवार में उसकी पत्नी नेहा और तीन बच्चे अभी पांडेय 8 साल, नंदिनी पांडेय 5 साल और एक चार माह की मासूम बेटी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story