×

Lucknow: बाथरूम में सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी का मिला शव, मचा हड़कंप

Lucknow: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत संजय गांधी पुरम में सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी का संदिग्धावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 27 March 2024 6:47 AM GMT (Updated on: 27 March 2024 6:48 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में बाथरूम में सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी शव पड़ा मिला (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत संजय गांधी पुरम में सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी का संदिग्धावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान चल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद तिवारी (75) गाजीपुर थाना क्षेत्र संजय गांधी पुरम में रहते थे। जगदीश प्रसाद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पिछले साल चार बार ऑपरेशन हो चुका था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक घर में जगदीश प्रसाद नजर नहीं आए। तो परिजनों ने घर में उन्हें खोजा।

जब परिजन घर के बाथरूम में पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान रह गये। बाथरूम में जगदीश प्रसाद का शव पड़ा मिला। उनके हाथ से खून बह रहा था। जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जगदीश प्रसाद ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की हो। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story