Lucknow Crime: गौतमपल्ली इलाके में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका

Lucknow Crime: गौतमपल्ली थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Aug 2024 8:25 AM GMT (Updated on: 4 Aug 2024 8:59 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में मिली अज्ञात युवक की लाश (सोशल मीडिया)

Lucknow Crime: राजधानी के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेसिंग टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं। लोगों आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में स्थित एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय के पीछे रविवार दोपहर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक के शव मिलने के जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस युवक की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। वहीं लोगों यह संदेह जता रहे हैं कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

गोमतीनगर में भी मिला था अज्ञात युवक का शव

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभूतिखंड में बीते शनिवार को एक खाली प्लॉट में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। प्लॉट से काफी दुर्गंध आने पर गुमटी संचालक ने पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विभूतिखंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार शनिवार दोपहर नेडा ऑफिस के सामने खाली प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। युवक की उम्र लगभग 35 साल है। युवक ने चेकदार शर्ट और लोअर पहन रखा है। शव की स्थिति देखकर यह लग रहा था कि शव दो दिन पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं लोगों ने हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंके जाने की आशंका जताई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story