×

Devashree Narad Jayanti: पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए

Devashree Narad Jayanti: पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए और लोकनीति के पक्ष में लिखना चाहिए।

Vertika Sonakia
Published on: 9 May 2023 3:50 PM GMT
Devashree Narad Jayanti: पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए
X
देवर्षि नारद जयंती (फ़ोटो: न्यूज़ट्रैक)

Devashree Narad Jayanti: हिंदू शास्त्रों के अनुसार नारदमुनि ब्रह्मा जी के छह पुत्रों में से छठे हैं। उन्होने कठिन तपस्या से ब्रह्मर्षि पद प्राप्त किया । वे भगवान विष्णु के अनन्य भक्तों में से एक माने जाते हैं। साथ ही वे भगवान विष्णु के अवतार हैं। देवर्षि नारद धर्म के प्रचार तथा लोक-कल्याण हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। शास्त्रों में इन्हें भगवान का मन कहा गया है। इसी कारण सभी युगों में, सभी लोकों में, समस्त विद्याओं में, समाज के सभी वर्गो में नारद जी का सदा से एक महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। मात्र देवताओं ने ही नहीं, वरन् दानवों ने भी उन्हें सदैव आदर किया है। समय-समय पर सभी ने उनसे परामर्श लिया है।

सत्य को समाज के सामने उजागर करना पत्रकारिता का धर्म है

इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता डी.के.दुबे ने कहा “सत्य को समाज के सामने उजागर करना पत्रकारिता का धर्म है। देशहित में पत्रकारिता होनी चाहिए और पत्रकारों को लोकनीति के पक्ष में लिखना चाहिए। मीडिया को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को बोलने का समान संवैधानिक अधिकार है लेकिन हम वह न बोलें जिससे समाज में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो। हम समाज के समाने वही चीजें प्रस्तुत करें जिससे हमारी सम्प्रभुता बरकरार रहे।”

विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ के अधीश सभागार में देवर्षि नारद जयंती का आयोजन किया गया। अतिथियों ने देवर्षि नारद और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए

बीज वक्तव्य देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकान्त ने कहा “पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए। देवर्षि नारद जी के जीवन को देखेंगे तो वह सत्य के आग्रही थे। देवर्षि नारद का कार्यक्षेत्र पूरा ब्राह्राण्ड था। सत्य कहने का उनमें साहस था और सटीक सूचनाएं उनके पास रहती थी। सत्य के आधार पर लोककल्याण के लिए वह सूचनाओं का आदान प्रदान करते थे।”

सत्य पर आधारित खबरें मीडिया को पेश करनी चाहिए

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. एन.बी.सिंह ने कहा “देशहित समाजहित व लोकहित में पत्रकारिता करनी चाहिए। मीडिया को सत्य पर आधारित खबरें ही दिखानी चाहिए।” इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र भदौरिया,सामाजिक समरसता विभाग अवध प्रान्त के संयोजक राज किशोर और अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख डा.शचीन्द्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story