TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP: मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के SP विधायक के बयान पर दिलीप मंडल बोले-ये डरावना है..

UP: उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी करते-करते अचानक विधायक महबूब अली की जुबान कुछ ज्यादा ही फिसल गयी। जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Oct 2024 8:57 AM GMT (Updated on: 1 Oct 2024 9:18 AM GMT)
up news
X

मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के सपा विधायक के बयान पर दिलीप मंडल ने दी प्रतिक्रिया (सोशल मीडिया)  

UP News: समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली के विवादित बयान के बाद सियासत चरम पर पहुंच गयी है। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी करते-करते अचानक विधायक महबूत अली की जुबान कुछ ज्यादा ही फिसल गयी। जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया। उन्होंने यूपी में मुस्लिम आबादी बढ़ने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साल 2027 में सत्ता से बेदखल होने का दावा किया है।

सपा विधायक महबूब अली के बयान पर वरिष्ठ पत्रकार और दलित चिंतक दिलीप मंडल ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने सपा विधायक के बयान को गंभीर खतरे का इशारा बताया है। विधायक के इस बयान को लेकर दिलीप मंडल ने सपा पर भी निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सपा विधायक का यह विवादित बयान सामने आया है।

भारत को लेबनान बनने से बचना चाहिए: दिलीप मंडल

“प्रतिशत बढ़ रहा है। आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की इतनी। इंसाअल्लाह, अब तुम्हारा राज़ जाएगा। हमारा राज आएगा। दलित चिंतक दिलीप मंडल ने सपा विधायक महबूब अली के इस बयान को गंभीर खतरे का इशारा करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी विधायक महबूब अली का ये बयान एक गंभीर ख़तरे की ओर इशारा कर रहा है। ये बयान उस इलाक़े में दिया गया है जहां से मुस्लिम लीग को पाकिस्तान बनाने के लिए सबसे पहले समर्थन मिला था।

उन्होंने आगे लिखा कि भारत को लेबनान बनने से बचना चाहिए। जो देखते-देखते ईसाई-बहुल राष्ट्र से मुसलमान-बहुल राष्ट्र बन गया। सपा अब कहेगी कि ये पार्टी का बयान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है पर ये ज़्यादा ख़तरनाक है कि ये सोच समाज के किसी हिस्से में चल रही है। सपा का तो इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होना है। इस बयान का विरोध कुछ लोग इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि इससे उनकी धर्मनिरपेक्षता को ख़तरा आ जाएगा।

क्या बोले थे सपा विधायक महबूब अली

बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने योगी आदित्यनाथ सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। अब उनका राज खत्म हो जाएगा। सपा विधायक ने यह भी कहा कि देश में मुगलों ने 800 सालों तक राज किया। लेकिन जब वे नहीं रहे तो तुम क्या रहोगे? साल 2027 में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा और हम आयेंगे जरूर। इस दौरान सपा विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने मोदी सरकार ने रेल, टेलीफोन, एलआईसी, एयरपोर्ट सब कुछ बेच देने का आरोप लगाया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story