TRENDING TAGS :
Lucknow News: 'जाम के झाम' में फसा पूरा लखनऊ! प्रमुख मार्ग हुए ब्लॉक, डायवर्जन के चलते धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
Lucknow News: Uttar Pradesh News Today Latest Update in Hindi News Track Hindi News UP Ka Taaza Samachar in Hindi
Lucknow News (Image From Social Media)
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन व अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के चलते लखनऊ पुलिस ने बीते रविवार देर शाम से ही कमर कसनी शुरू कर दी थी। देर रात से ही लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेटिंग लगाते हुए 16 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन किया गया, जिसके चलते सोमवार सुबह से ही जाम की शहर के अधिकतर चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, दोपहर बाद आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन खत्म होने के वाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को जाम से निजात दिलाया। लेकिन इससे पहले घंटों घंटों तक जाम में फंसे रहने के चलते लखनऊ के लोग काफी परेशान हुए।
IT चौराहे से परिवर्तन चौक पहुंचने में लगा 1 घंटा
हजरतगंज पहुँचाने वाले शहर के प्रमुख चौराहों को सोमवार सुबह से ही यातायात पुलिस की ओर से ब्लॉक कर दिया गया था। IT चौराहे से हनुमान मंदिर होते हुए परिवर्तन चौक जाने वाला जो रास्ता महज 5 मिनट में पर होता था। सोमवार सुबह इसी रास्ते को पार करने में वाहन चालकों को 1 घंटे का समय लगा।
IT चौराहे से परिवर्तन चौक के साथ साथ, IT चौराहे से निशातगंज जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से दो पहिया व चार पहिया वाहनों से पटा रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें देखी गईं।
लोगों ने शार्टकट अपनाया, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
जाम के झाम में फंसे लोगों ने समय से अपने काम, दफ्तर या अस्पताल पहुंचने के लिए शार्टकट अपनाना शुरू किया। इस दौरान लोग गलियों से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, करीब 6 से घंटे तक जाम में बंद पड़े शहर को आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को राहत देते हुए बैरिकेटिंग हटानी व यातायात को सुचारू रूप से शुरू करने की कवायत तेज की। जिसके बाद शाम करीब 4 बजे तक पूरी तरह से यातायात सामान्य हो पाया।