Lucknow News: अकबरनगर में मलबा हटाने के दौरान पलटा डंपर, मौके पर मची अफरा-तफरी

Lucknow News: अकबर नगर में मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। तभी अचानक मलबे से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 July 2024 8:18 AM GMT (Updated on: 13 July 2024 12:00 PM GMT)
lucknow news
X

अकबरनगर में मलबा हटाने के दौरान पलटा डंपर (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए अकबर नगर प्रथम और द्वितीय पूरी तरह ध्वस्त किये जा चुके हैं। अब यहां मलबा उठाने का कार्य चल रहा है। मलबा हटाने के बाद ही यहां पर विकास कार्य शुरू हो सकेगा।

शनिवार सुबह से ही अकबर नगर में मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। तभी अचानक मलबे से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। डंपर पलटने के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी।

गोमती की सहायक कुकरैल नदी को उसकी मूल धारा और स्वरूप में लाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्य कर रहा है। इसके तहत कुकरैल नदी में किनारे बसे अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में अवैध निर्माण को एलडीए ने ध्वस्त करा दिया है। अकबरनगर के 1270 आवास और कॉमर्शियल भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य 18 जून को एलडीए ने पूरा करा दिया था।

ध्वस्तीकरण के बाद अकबरनगर में मलबा हटाने के कार्य शुरू किया गया है। मलबा हटाने के बाद ही यहां रिवर फ्रंट का कार्य शुरू होगा। इसी के तहत शनिवार सुबह से अकबरनगर में मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा था। मौके से मलबे को डंपर में भरकर रवाना किया जा रहा था।

तभी अचानक मलबे से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डंपर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद क्रेन से डंपर को सीधा किया गया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story