Lucknow News: एक पहल अभियान के शुभारंभ में यूपी डीजीपी बोले - कोई घटना हो तो तुरंत 112 पर दें सूचना

Lucknow News: प्रदेश भर की कानून व्यवस्था कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। महिला संबंधित अपराध या शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में तत्काल कार्रवाई होगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Santosh Tiwari
Published on: 12 Aug 2024 10:34 AM GMT
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: सोमवार को पुलिस मुख्यालय में यूपी 112 की तरफ से सतर्क नागरिक सुरक्षित प्रदेश के तहत 'एक पहल' अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था में हुए सकारात्मक सुधारों पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में बोलते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यदि कोई घटना होती है या फिर कुछ संदिग्ध नजर आता है तो तत्काल इसकी सूचना 112 पर दें। डायल 112 पर कॉल करने वालों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। प्रदेश भर की कानून व्यवस्था कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। महिला संबंधित अपराध या शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में तत्काल कार्रवाई होगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर महिलाओं को ज्वाइन कराया गया है। साथ ही प्रदेश में एसएसएफ का भी गठन किया गया है। विश्व में सबसे बड़ा पुलिस बल यूपी का है। डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। जो प्रयोग किए गए उसके तहत गुंडों, खनन माफियाओं इसके अलावा तमाम अपराध पर लगाम लगी है।

फिरौती जैसी घटनाएं अब नहीं होती- डीजीपी

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि पहले जो फिरौती अपरहण की घटना होती थी अब नही होती हैं। पिछले 7 सालों में कोई साम्प्रदायिक तनाव और दंगा भी नहीं हुआ। ऐसा इको सिस्टम तैयार किया गया है जिससे यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर विशेष बल दिया।

112 का रिस्पॉन्स टाइम हुआ कम

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम में लोगों संबोधित करते हुए कहा कि पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाइम जो बहुत हुआ करता था वह अब बेहद कम हो गया है। अब 112 की टीम 8-9 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाती है। यह एक बेहतर सुधार है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story