×

Lucknow News: इकाना स्टेडियम में हादसे के बाद बड़ा एक्शन, देखें कैसे पूरी रात हटाए गए अवैध होर्डिग्स

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों नें पूरी रात अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग को हटाया है। मुख्यमंत्री आवास और हजरत गंज में लगे अवैध होर्डिंग को हटाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 6 Jun 2023 9:14 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2023 9:30 AM GMT)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल यानी कि सोमवार (5 जून) को तेज आंधी से एक बड़ा होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में एक स्कॉर्पियो कार होर्डिंग नीचे दब गई थी। कार में बैठे तीन लोग भी होर्डिंग के नीचे दब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों घायलों को अस्पताल भेजा था, लेकिन दो की मौत गई थी और ड्राइवर घायल हो गया था। इतना बड़ा हादसा होने के बाद लखनऊ निगम की नींद खुली है। नगर निगम ने पूरी रात राजधानी में अवैध होर्डिंग को लेकर अभियान चलाया है।

सीएम आवास और हजरतगंज से हटाए गए अवैध होर्डिंग

लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों नें पूरी रात अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग को हटाया है। हजरतगंज में लगे होर्डिंग को हटाया गया है। मुख्यमंत्री आवास के पास में लगे होर्डिंग को हटाया गया है। राजधानी में नगर निगम के कर्मचारियों को जहां भी अवैध होर्डिंग लगे हुए दिखाई दिए सभी को हटा दिया है, जो बांकी रह गए हैं उन्हे भी हटाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम यही काम पहले कर लेता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। जो मां और बेटी की जान चली गई वो बच जाती।

ये है पूरा मामला

दरअसल, इंदिरानगर सी ब्लाक निवासी 38 वर्षीय प्रीति जग्गी सोमवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी अंजल जग्गी के साथ स्कार्पियो कार से घूमने निकली थी। गाड़ी उनका ड्राइवर मोहम्मद सरताज चला रहा था। लुलु और प्लासियो मॉल घूमने के बाद तीनों शहीद पथ की सर्विस लेन से लौट रहे थे। इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी के कारण एक बड़ा होर्डिंग उनकी स्कार्पियो कार पर गिर गई। जिससे कार में बैठे तीनो लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर घायलों को निकाला और लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story