×

Lucknow News: लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से चली गोली के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jun 2024 4:08 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 5:00 AM GMT)
Lucknow News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कृष्णानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। बदमाशों के फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बदमाशों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन और दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।

पंडितखेड़ा में पुलिस चला रही थी चेकिंग अभियान

डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि, दक्षिणी जोन के सभी थाना प्रभारियों को बुधावार रात में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। कृष्णा नगर थाना पुलिस पंडित खेड़ा के अनौरा गांव में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने दोनों को रूकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग किया। जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर लोक बंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों को इलाज चल रहा है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने अपना आरिस निवासी पूरनपुर पीलीभीत बताया है, जबकि दूसरा बदमाश इटावा जनपद के भरथना का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बाइक, दो मोबाइल फोन और दो देसी कट्टे बरामद किए है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों की क्राइम कुंडली खंगाल रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story