×

Lucknow News: फ्लाइट में महिला यात्री ने किया हंगामा, रोकने पर सुरक्षाकर्मी के हाथ में दांत से काटा

Lucknow News:चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अकाशा फ्लाइट से तन्वी मुंबई जा रही थी। तन्वी ने फ्लाइट के अंदर प्रवेश करने के कुछ देर बाद ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 18 Jun 2024 6:41 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2024 6:53 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में फ्लाइट में महिला यात्री ने किया हंगामा (सोषल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान के अंदर एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। उसने केबिन क्रू के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं जब महिला को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उनके हाथ को दांत से काट दिया। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस को बुलाया गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अकाशा फ्लाइट से तन्वी मुंबई जा रही थी। तन्वी ने फ्लाइट के अंदर प्रवेश करने के कुछ देर बाद ही हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला यात्री के हंगामा करते देख फ्लाइट के अंदर मौजूद कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिष की। जिस पर नहीं मानी। हंगामा बढ़ता देख केबिन क्रू न महिला यात्री को फ्लाइट से भी उतार दिया। इसके बाद तन्वी को गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उसने दोबारा फ्लाइट के अंदर प्रवेश करने की कोशिष की।

ऐसा करने पर एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने उसको रोका तो वह उनसे भी भिड़ गयी। इस दौरान तन्वी ने एक सुरक्षा कर्मी के हाथ में दांत से काट लिया। आखिर में एयरलाइंस की महिला कर्मचारी तन्वी को फ्लाइट से उतारकर थाने ले गयी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में लखनऊ के ज्वाइंट सीपी आकाश कुलहरी ने बताया कि महिला यात्री तन्वी की मानसिक स्थिति ठीक नही लग रही थी। उसने फ्लाइट के अंदर सहयात्रियों के साथ ही लड़ाई की और केबिन क्रू के साथ भी दुर्व्यवहार किया। महिला यात्री को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। आरोपी महिला यात्री के खिलाफ पुलिस ने धारा 504 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही महिला यात्री के परिजन को गोमतीनगर थाने में बुलाया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story