Lucknow News: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, कंपनी के पूर्व निदेशक ने लगाए गंभीर आरोप

Lucknow News: कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 20 July 2024 10:59 AM GMT (Updated on: 20 July 2024 12:09 PM GMT)
lucknow news
X

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज (सोशल मीडिया)

Lucknow News: यूपी के प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ‘द प्रापर्टी’ कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह की तहरीर पर भानवी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। भानवी सिंह के खिलाफ खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 120B 419,420,467,468,469,471,506 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ‘द प्रॉपर्टीज’ कंपनी की निदेशक हैं। उनके खिलाफ कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आशुतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि वह कंपनी के गठन के समय से ही शेयर धारक हैं।

उन्हें षड्यंत्र के तहत दबाव बनाकर कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया है। फर्जी हस्ताक्षर कर फ्रॉड करके उन्हें कंपनी से हटाया गया। जिसकी शिकायत कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में की गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने कंपनी के शेयर में भी फ्रॉड किया है।


Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story