Lucknow Fire: विशाल मेगा मार्ट में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

Lucknow Fire: कर्मचारियों में मचा हड़कंप, पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

Ashish Pandey
Published on: 23 Aug 2023 9:32 AM GMT

Lucknow Fire News: राजधानी में विशाल मेगा मार्ट में बुधवार को आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं उस समय कई लोग खरीदारी के लिए मार्ट में गए थे। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे की क्या हुआ है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना फायर सर्विस व पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

आग राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र के जगरानी हॉस्पिटल के सामने स्थित विशाल मेगा मार्ट में लगी है।।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story