UP PCS Transfer: यूपी में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ SDM बनीं संगीता पांडेय

UP PCS Transfer: शनिवार को शासन ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 3 Aug 2024 9:06 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2024 9:25 AM GMT)
pcs transfer
X

यूपी में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला (सोशल मीडिया)

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों शासन ने कई आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। शनिवार को शासन ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में संगीता पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है।

वहीं पीसीएस अधिकारी विपिन कुमार को उपजिलाधिकारी एटा के पद पर नई तैनाती दी गयी है। इसी तरह पीसीएस अंशुमान सिंह को उपजिलाधिकारी रेरा नोएडा के पद पर भेजा गया है। वहीं पीसीएस अंजली गंगवार को उपजिलाधिकारी कासगंज के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी तरह पीसीएस अधिकारी निखिल राजपूत को उपजिलाधिकारी औरैया के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

दो आईएएस अफसर भी इधर से उधर

यूपी में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों का लगातार फेरबदल किया जा रहा है। शनिवार सुबह शासन ने दो आईएएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया था। इस फेरबदल में 2018 बैच के आईएएस अफसर विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इससे पहले श्री कुमार विशेष सचिव पीडब्ल्यू की जिम्मेदारी देख रहे थे। वहीं, अलीगढ़ के नगर आयुक्त अमित आसेरी को विशेष सचिव पीडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को पांच पीपीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया था।

नौ पुलिस उपाधीक्षकों का भी हुआ था तबादला

बीते शुक्रवार को शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के नौ अधिकारियों का भी तबादला कर दिया था। अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ़ से गाजीपुर, संजीव कुमार को शामली से बदायूं, श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या, प्रभात कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती दी गयी है।

इसी तरह कुंवर प्रभात सिंह को बस्ती से वाराणसी, संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती, सत्य प्रकाश शर्मा को आगरा से मैनपुरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बरेली से बस्ती और श्यामजीत प्रमिला सिंह को वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story