TRENDING TAGS :
‘Folk Fusion’ कला प्रदर्शनी में दिखी लोक कला की बेमिसाल झलक, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Lucknow News: प्रदर्शनी में मधुबनी, थंका, गोंड, पट्टचित्रा और पिचवाई जैसी विविध कलाओं का समावेश रहा। खास बात यह रही कि सभी कृतियों को प्राकृतिक रंगों से सजाया गया, जिससे बच्चों में पारंपरिक विधाओं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी विकसित हुई।
Lucknow News (Photo: Newstrack)
Lucknow News: लखनऊ के प्रतिष्ठित कुंस्कप्सकोलन स्कूल ने हाल ही में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक भव्य कला प्रदर्शनी "Folk Fusion" का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भारतीय पारंपरिक लोक कलाओं की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी में मधुबनी, थंका, गोंड, पट्टचित्रा और पिचवाई जैसी विविध कलाओं का समावेश रहा। खास बात यह रही कि सभी कृतियों को प्राकृतिक रंगों से सजाया गया, जिससे बच्चों में पारंपरिक विधाओं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी विकसित हुई। चित्रों के फ्रेम भी इको-फ्रेंडली सामग्री से बनाए गए थे। छात्रों ने इस प्रोजेक्ट पर एक महीने से अधिक समय तक परिश्रम किया, जिसका नतीजा एक शानदार और रचनात्मक कलात्मक संगम के रूप में सामने आया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रशांत मिश्रा (डायरेक्टर ऑपरेशंस) द्वारा किया गया। उनके साथ मंच पर उपस्थित रहे:
• त्रदीप खरे (जी.एम., ऑपरेशंस)
• सुदीप सिंह (जे.जी.एम., ऑपरेशंस)
• पंचानन मिश्रा (जे.जी.एम., पी.आर.)
• हितेश चंदना (डी.जी.एम., पी.आर.)
इस मौके पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की लाइव प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वातावरण को मधुरता से भर दिया।
'Folk Fusion' कला प्रदर्शनी न सिर्फ एक रचनात्मक प्रयास था, बल्कि यह विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक भी बन गई। कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी अत्यंत सफल और सराहनीय रही।