Lucknow News:पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा- भाजपा और जनसंघ का रहा है बड़ा मार्मिक और गौरवशाली इतिहास

Lucknow News: पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा उनमें से एक हैं तथा वे ऐसे राजनेता हैं जिनके लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ है और वे उससे मिलने के लिए उसके घर तक चले जाते हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 19 Oct 2023 6:36 PM GMT
Former Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said- BJP and Jan Sangh have a very touching and glorious history
X

पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा- भाजपा और जनसंघ का रहा है बड़ा मार्मिक और गौरवशाली इतिहास: Photo- Social Media

Lucknow News: यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा और जनसंघ का बडा मार्मिक व गौरवशाली इतिहास रहा है। पार्टी को आगे लाने में ऐसे नेतृत्व की बडी भूमिका रही है जिसने कार्यकर्ता को एक सूत्र में पिरोकर पार्टी को ताकत दी है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा उनमें से एक हैं तथा वे ऐसे राजनेता हैं जिनके लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ है और वे उससे मिलने के लिए उसके घर तक चले जाते हैं।

झण्डे और डंडे का जो सम्बन्ध कार्यकर्ता और नेता के बीच होता है वही सम्बंध उनका कार्यकर्ता से रहा है। उन्होंने डंडे अर्थात कार्यकर्ता को मजबूत किया है इसलिए ही पार्टी का परचम लहराया है। उन्होंने पार्टी के लिए उस दौर में कार्य आरंभ किया है जब साधन नहीं थे और सत्ता में आने के बारे में सोचा नहीं जा सकता था। वे ऐसे राजनेता हैं जिनका विपक्षी दल भी सम्मान करते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदर सिंह भंडारी , पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, माधव बाबू आदि के साथ कलराज मिश्रा का नाम भी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में सदैव याद किया जाता है।


राज्यपाल कलराज जी का मेरे राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका- डाक्टर दिनेश शर्मा

दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डाक्टर शर्मा ने कहा कि राज्यपाल कलराज जी की मेरे जीवन की राजनीतिक यात्रा में बडी अहम भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिले। ऐशबाग रामलीला का आज जो स्वरूप है उसके पीछे भी उनकी ही भूमिका है। पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपने पूरे प्रदेश में सड़कों का एक बड़ा जाल फैलाया इसका लाभ आज तक प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष नानक चंद लखवानी, सुधाकर त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, पार्षद चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, बीएन मिश्रा सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story