Lucknow News: खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में शुरु हुआ फाउंडेशन कोर्स, छात्राओं को पढ़ाई के साथ मिलेगी ट्रेनिंग

Khun Khun Ji Girls College: प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के अनुसार छात्राओं के लिए लाइटहाउस कम्यूनिटी फाउंडेशन की सहायता फाउंडेशन कोर्स शुरु किया जा रहा है। फाउंउेशन कोर्स में व्यक्तित्व विकास, डिजिटल कौशल, स्पोकन इंग्लिश और व्यवसाय मार्गदर्शन के बारे में पढ़ाया जाएगा।

Abhishek Mishra
Published on: 8 July 2024 8:37 PM IST
Lucknow News: खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में शुरु हुआ फाउंडेशन कोर्स, छात्राओं को पढ़ाई के साथ मिलेगी ट्रेनिंग
X

Lucknow News: खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए एक फाउंडेसन कोर्स शुरु किया गया है। किसी भी प्रकार के शुल्क के बिना छात्राएं इस कोर्स मं प्रवेश ले सकती हैं। इस कोर्स में कॉलेज की छात्राओं को 21 दिनों तक पढ़ाया जाएगा। पढ़ाई के साथ छात्राओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

कोर्स से छात्राओं का होगा सर्वांगीण विकास

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के अनुसार छात्राओं के लिए लाइटहाउस कम्यूनिटी फाउंडेशन की सहायता फाउंडेशन कोर्स शुरु किया जा रहा है। फाउंउेशन कोर्स में व्यक्तित्व विकास, डिजिटल कौशल, स्पोकन इंग्लिश और व्यवसाय मार्गदर्शन के बारे में पढ़ाया जाएगा।इसके अलावा छात्राओं को इंटरव्यू देने के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। प्राचार्या ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा।

35 छात्राओं के साथ कोर्स शुरु

लाइटहाउस कम्यूनिटी फाउंडेशन की मदद से शुरु किए जा रहे फाउंडेशन कोर्स में अभी 35 छात्राओं को शामिल किया गया है। कोर्स के पहले दिन कॉउंसलर अमीषा अस्थाना और इंग्लिश स्पोकन ट्रेनर समीना हुसैनी ने छात्राओं को बताया कि उन्हें क्या पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर जयंत गुप्ता, डॉ.सुमन लता सिंह, डॉ. स्नेहलता शिवहरे, शिक्षिकाएं सहित अन्य मौजूद रहे।

Abhishek Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Abhishek Mishra

EX Correspondentmarjun051@gmail.com

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story