Lucknow News: कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की लड़ाई...प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर बोले अजय राय

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंग्रेजों के लगभग 200 वर्षों के शासन का अंत कर आज ही के दिन 1947 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रध्वज फहराया। यह आजादी हमें असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है।

Abhishek Mishra
Published on: 15 Aug 2024 12:00 PM GMT
Lucknow News: कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की लड़ाई...प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर बोले अजय राय
X

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ध्वजारोहण किया। यहां मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ध्वज वंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वन्दे मातरम’’ एवं ‘‘ध्वज गीत’’ से हुई।


कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की लड़ाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंग्रेजों के लगभग 200 वर्षों के शासन का अंत कर आज ही के दिन 1947 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रध्वज फहराया। यह आजादी हमें असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रा संग्राम के महान नायक चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर, खुदीराम बोस, बाल गंगाधर तिलक, लक्ष्मी सहगल, सरोजनी नायडू, अब्दुल गफ्फार खान, रामप्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, मौलाना आजाद, सहित तमाम ज्ञात अज्ञात असंख्य क्रान्तिकारियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग के परिणाम स्वरूप हम सभी को आज का दिन देखने को मिला है। कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की इस लड़ाई में असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज के दिन हम उन अमर शहीदों को नमन करते हैं।

राष्ट्र गान से हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज बहादुर एवं डॉ. मसूद अहमद, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी राय, विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला एवं अखिलेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, डॉ. जियराम वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम पाण्डेय, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, संजय दीक्षित, डॉ. लालती देवी, संपूर्णानंद मिश्रा, आरपी सिंह, अंशू त्रिपाठी, अशोक सिंह, नरेश बाल्मीकि, आसिफ रिजवी, अनीस अंसारी, राजेश सिंह काली, शहाना सिद्दीकी, शीला मिश्रा, सिद्धी श्री, सुशीला शर्मा, अनामिका यादव, डॉ. रिचा कौशिक शर्मा, प्रज्ञा सिंह, मेहताब जायसी, सुनीता रावत, के.के शुक्ला, अयूब सिद्दीकी, अंकित तिवारी, आर्यन मिश्रा, तनवीर फातिमा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story