×

Lucknow News: फन मॉल के पीछे जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती, मचा हड़कंप

Lucknow News: गोमती नगर थाना क्षेत्र के फन मॉल के पीछे जंगल में अचेत अवस्था में युवती के मिलने पर हड़कंप मच गया। लोग युवती के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 20 Jun 2024 7:31 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 12:56 PM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में फन मॉल के पीछे जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती (सोशल मीडिया)  

Lucknow News: राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत फन मॉल के पीछे जंगल में एक युवती अर्धनग्न हालत में बेहोशी की अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोमती नगर थाना क्षेत्र के फन मॉल के पीछे जंगल में अचेत अवस्था में युवती के मिलने पर हड़कंप मच गया। युवती के बेहोशी की हालत में जंगल में मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोग युवती के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक युवती ने लोअर और टीशर्ट पहना हुआ था। युवती का लोअर फटा हुआ था। इस संबंध में इंस्पेक्टर गोमतीनगर के अनुसार युवती आखिर जंगल तक कैसे पहुंची। इस बात की छानबीन कर रही है। वहीं युवती के होश में आने पर पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अभी तक युवती की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है और न ही कोई परिजन ही सामने आये हैं।

वहीं चिकित्सकों का कहना है कि युवती को जब अस्पताल लाया गया तब वह नशे की हालत में थी। उसे अभी तक होश नहीं आया है। युवती की वेशभूषा को देख संभावना जतायी जा रही है कि वह गरीब तबके से है। युवती के होश में आने के बाद भी घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story