Ground Water Week : भूजल सप्ताह का शुभारम्भ, इन जनपदों से गुजरेगी जल कोष यात्रा

Ground Water Week : आम जनमानस को भूजल के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा जल संरक्षण एवं जल सम्वर्धन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 से 22 जुलाई, 2024 के मध्य 'जल संरक्षण का करो प्रयास - जल ही है जीवन की आस' थीम के साथ भूजल सप्ताह आरम्भ किया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 July 2024 1:37 PM GMT
Ground Water Week : भूजल सप्ताह का शुभारम्भ, इन जनपदों से गुजरेगी जल कोष यात्रा
X

Ground Water Week : आम जनमानस को भूजल के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा जल संरक्षण एवं जल सम्वर्धन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 से 22 जुलाई, 2024 के मध्य 'जल संरक्षण का करो प्रयास - जल ही है जीवन की आस' थीम के साथ भूजल सप्ताह आरम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यानी 16 जुलाई को लखनऊ स्थित सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल (मरीन ड्राइव) चौराहा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, अभिभावक, जल संरक्षण एवं संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों ने प्रतिभाग किया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने "जल के लिए चल" विषय पर आधारित स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली का फ्लैग ऑफ किया गया। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अटल भूजल योजना के आच्छादित विकास खण्डों में जल कोष यात्रा को भी उन्होंने आरम्भ कर महोबा के लिए रवाना किया गया। जल कोष यात्रा के माध्यम से 16 जुलाई से 10 सितम्बर, 2024 के मध्य महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, ललितपुर, मेरठ, बागपत, शामली एवं मुजफ्‌फरनगर के 26 विकास खण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर जल चौपाल का आयोजन कर भूजल प्रबंधन विधाओं, भूजल स्रोतों की सुरक्षा, संरक्षण एवं जल के दुरूपयोग को रोकने के उपायों से जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा।


छात्रों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

भूजल सप्ताह के उद्घाटन समारोह में सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड शाखा के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण पर आधारित सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में जल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही वॉटर एड संस्था ने "रहिमन पानी राखिये.." पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया। इस अवसर पर मदद एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाईटी ने भी जल संरक्षण विषय पर लोकमय नाट्य प्रस्तुति दी, जो आमजन के लिए जल की सुनियोजित जल उपयोग एवं प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराए गए जल की बचत के महत्व का संदेश प्रसारित करती है।

जल शक्ति मंत्री ने अपने सम्बोधन के माध्यम से जल संरक्षण एवं संचयन की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में "हर घर को जल" एवं "हर खेत को पानी" की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह भी प्रयास है कि भूजल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाए, इसका नियोजित प्रबन्धन किया जाए तथा भूजल जल संरक्षण के विधाओं का बेहतर अंगीकरण सुनिश्चित किया जाए।


इस अभियान की निरंतरता को बनाए रखें

जल शक्ति मंत्री ने भूजल सप्ताह के उ‌द्घाटन समारोह में उपस्थित सभी स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जल के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों एवं भूगर्भ जल विभाग की ओर से किए जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की और इस अभियान की निरन्तरता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। भूजल सप्ताह के उद्घाटन समारोह में भूगर्भ जल विभाग के निदेशक राजेश कुमार प्रजापति ने पद्मश्री उमा शंकर पाण्डेय एवं अन्य मंचासीन महानुभावों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं भूजल के संरक्षण एवं संचयन के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियन्ता अनुपम,ने किया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story