×

Lucknow News: शहर में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, घर से बाहर बिलकुल न निकलें!

Lucknow Weather: आईएमडी लखनऊ (India Meteorological Department Lucknow) के मुताबिक दिन के करीब 11:30 बजे ही तापमान 41 डिग्री का पर पहुंच गया। 41. 3 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी का आलम यह है कि लोग अपने घर से बहुत कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसके बाद 1:00 बजे तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

Abhishek Mishra
Published on: 27 May 2024 9:45 AM GMT
Lucknow News: शहर में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, घर से बाहर बिलकुल न निकलें!
X

Lucknow Weather News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बढ़ते हुए तापमान से लोग घर से कम बाहर निकल रहे हैं। रात में भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिल रही है। रविवार को लू के गर्म थपेड़ों ने सड़क पर निकालना दूभर कर दिया।

दोपहर एक बजे का तापमान 42 डिग्री

राजधानी में सोमवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। आईएमडी लखनऊ (India Meteorological Department Lucknow) के मुताबिक दिन के करीब 11:30 बजे ही तापमान 41 डिग्री का पर पहुंच गया। 41. 3 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी का आलम यह है कि लोग अपने घर से बहुत कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसके बाद 1:00 बजे तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो-तीन घंटों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। रात के समय भी माह का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया जो की 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

Lucknow Weather (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

रात में भी गर्मी से हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश में गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। लोगों का हाल दोपहर की गर्मी से भी अधिक रात की गर्मी से बेहाल है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 24 साल बाद मई माह की सबसे उमस और गर्मी भरी रात गुजरी है। बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से रविवार से ही तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा चुका है। इससे रात की गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दिन में तापमान बढ़ेगा लेकिन रात में तापमान गिर सकता है।

भीड़ वाले इलाकों में प्याऊ के निर्देश

प्रदेश भर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कमिश्नर रोशन जैकब ने लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, खीरी और हरदोई के जिलाधिकारियों को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मौसम विभाग की ओर से दिन में हीट वेव और रात में गर्मी की चेतावनी के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने तालाब पोखरों को भरवाने को कहा है। इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाकों में उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।

बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी के साथ ही लोग बिजली कटौती से भी परेशान हैं। शहर के राजाजीपुरम, ऐशबाग, दुबग्गा व अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली की कटौती से परेशान हैं। ऐशबाग के रहने वाले संतोष कुमार का कहना है कि दिन में दो से तीन घंटे बिजली की कटौती हो रही है। गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।





Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story